WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या मक्का में आ सकती है फिर तेजी? जानिए हमारी स्पेशल मक्का तेजी मंदी रिपोर्ट 2023

नमस्कार किसान साथियों क्या मक्का में आ सकती है फिर तेजी? मक्का की फसल की नई आवक बाजार में आने से मक्का के दाम काफी निचे आ गए है मक्का के दाम नई आवक के दबाव में MSP से भी निचे आ गए है और धडाम से गिर गए है। देखा जाये तो इन दिनों मक्का उत्पादक राज्यों बिहार महाराष्ट्र तेलंगाना में रबी सीजन वाले मक्के की काफी आवक हो रही है जिसके चलते इसकी पैदावार के और अधिक बढ़ने की सम्भावना है जिसके कारण मक्के के भाव MSP से भी निचे आ चुके है।

MCX NCDEX आज का वायदा बाजार भाव जानिए जीरा सोना चांदी ग्वार गम कॉटन वायदा भाव

मक्का के भाव और MSP

किसान साथियों यदि बात करे इस महीने की तो इस महीने मक्के के दाम लगभग 25 फीसदी गिरकर MSP से भी निचे आ चुके है। रबी सीजन के उत्पादन की बात करे तो रबी सीजन में मक्का के उत्पादन में 30 % से ज्यादा हिस्सेदारी बिहार की रही है। बिहार में मक्के के मूल्य की बात करे तो बिहार की बेन्चमार्ग गुलाबबाग मंडी में मक्का लगभग 1800 – 1870 रूपये/क्विंटल बिक रहा है जो की MSP से निचे है। मक्के के न्यूनतम समर्थन मुल्य की बात करे तो फ़िलहाल मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1962रूपये/क्विंटल है। दोस्तों इस महीने के शुरुआत में मक्का 2400-2500 रूपये/क्विंटल बिक रहा था लेकिन अंत तक आते आते भाव में गिरावट आणि शुरू हो गयी। महाराष्ट्र की मंडियों में भी मक्का के भाव में 200-300 रूपये की कमी आई है जो काफी चिंता का विषय है।

आज का ग्वार का मंडी भाव ; जाने आज ग्वार बाजार की हलचल

आज का नरमा कपास भाव सभी मंडी

कितना होगा मक्के का उत्पादन

दोस्तों विशेषज्ञों की माने तो इस बार मक्का का उत्पादन अधिक होने की वजह से मंडियों में मक्का की फसल की आवक भी और ज्यादा हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार रबी सीजन में मक्का का उत्पादन लगभग 105 टन रहने का अनुमान लगाया जा रहा है पिछले रबी सीजन की बात करे तो पिछले रबी सीजन में मक्का उत्पादन का यह आंकड़ा लगभग 90 लाख टन था। इस बार की मक्का की आवक मंडियों में आना शुरू हो गयी है और पिछले 10 दिनों से आवक काफी जोरो पर है। अब तक के आवक के आंकड़े की बात करे तो अब तक लगभग 2.50 लाख टन मक्के की आवक हो चुकी है जो की पिछले साल के मुकाबले लगभग 24 % ज्यादा पिछले साल इसी माह अब तक करीब 2.02 लाख टन मक्के की आवक रही थी।

सरसों के भाव 24 अप्रैल 2023 जानिए आज सरसों में क्या रुझान रहा

क्या रह सकता है आगे? क्या मक्का में आ सकती है फिर तेजी?

दोस्तों आगे की बात करे तो फिलहाल मक्का के भाव में और गिरावट की सम्भावना अभी नजर नहीं आ रही क्यूंकि अगर देखा जाये तो मक्का के भाव में पहले ही बहुत गिरावट आ चुकी है और मक्का के भाव MSP से भी निचे जा चुके है। ऐसे में इसकी कीमतों में ज्यदा गिरावट की सम्भावना नहीं है अगले महीने से शायद मक्का की आवक कमजोर पड़ सकती है। अब पोल्ट्री फीड निर्माता निचले भाव पर अपनी खरीद बाधा सकते है जिससे मक्के की कीमतों में गिरावट पर रोक लग सकती है। देखा जाये तो अभी लोग खरीददारी करने के लिए भाव के और निचे आने का इंतजार कर रहे है लेकिन जैसा की भाव काफी निचे चल ही रहे है तो ऐसे में मन जा सकता है कि मक्के की खरीद बढ़ने के साथ ही इसके भाव में सुधार हो सकता है।

आज का दिल्ली मंडी भाव मुंग मोठ गेहूं मसूर मंडी भाव

व्यापार अपने विवेक से करें

दोस्तों हमारी वेबसाइट पर आपको रोजाना ताजा मंडी भाव, फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट. वायदा बाजार भाव, खेती बाड़ी समाचार, मौसम जानकारी और खेती बाड़ी से जुडी सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाती है। साथियों व्यापार अपने विवेक से करे एवम किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले एक बार आंकड़े जरुर चेक करे। facebook और YOUTUBE पर हमसे जुड़ने के लिए सर्च करे FARMING XPERT