WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

BREAKING NEWS : किसान ने गौशाला में दान दी 1 करोड़ की जमीन देखे पूरी खबर

डूंगराना गांव का सबसे बड़ा दान दाता

किसान ने गौशाला में दान दी 1 करोड़ की 12 बीघा भूमि

12 बीघा कृषि भूमि गौशाला में दी दान।जिसकी कीमत आज के दिन 1करोड़ रूपये ह भादरा
गांव डुंगराना की श्री श्याम देव गौशाला को गांव के ही पृथ्वी सिंह खाती ने अपनी 12 बीघा कृषि भूमि का दान कियाहै। दानदाता पृथ्वी सिंह खाती ने अपनी कृषि भूमि का दान पत्र तहसील कार्यालय में लिखकर गौशाला कमेटी को सौंप दिया।

इससे पूर्व भी दानदाता पृथ्वी सिंह खाती ने इसी वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर 51 हजार रुपए गौमाता के चारे हेतु व शिवरात्रि पर शिव मंदिर में भी 51 हजार रुपए का दान किया था।

गौशाला पदाधिकारियों ने जताया आभार

गौशाला अध्यक्ष श्रीचंद्र शर्मा ने श्री पृथ्वी सिंह खाती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप इस पुनीत कार्य से सदैव के लिए स्मरणीय हो गये है। साथ ही तहसीलदार (राजस्व) भादरा व पंजीयन शाखा के शकील, हिमांशु पंजीयन के लिए डीड तैयार करने वाले भगवतदयाल, शर्मा , राकेश शर्मा , एडवोकेट विनोद इन्दोरिया व उनके सभी सहयोगियों द्वारा इस पुनीत कार्य में दिए गए योगदान हेतु पृथ्वीसिंह एवं सुमित्रा खाती दम्पति का आभार व्यक्त जताया है।

किसान ने गौशाला में दान दी 1 करोड़ की 12 बीघा भूमि

गौ शाला के सभी पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत डूंगराना ने भी इस नेक कार्य हेतु दानदाता पृथ्वी सिंह खाती व उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा की सराहना की हैं। इस अवसर पर ग्राम डूंगराना के सुखराम खाती, धर्मपाल महला, कोषाध्यक्ष गौशाला रामस्वरूप शर्मा सचिव गोशाला, भूराराम चोपड़ा, बनवारी लाल मोठसरा, इन्द्राज मूंड, सुल्तान मूंड दारा सिंह जयपाल सरपंच प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

Msp पर सरसों की खरीद की तिथि को और बढ़ाया अब कर दि यह तारीख कर दि निर्धारित

सरसों के रेट 8 जुलाई सरसों की आवक घटी जानिए कहाँ रही तेजी आज के सरसों के भाव सरसों तेल खल रेट

वैश्विक खाद्य तेलों में गिरावट के बाद सरसों में लगा ब्रेक देखे सरसों भाव भविष्य रिपोर्ट 2023

आज का गेंहू का ताजा भाव देखे देशभर की मंडियो में आज का ताजा भाव क्या रहा है

आज का राजस्थान मंडी भाव 8 जुलाई राजस्थान की सभी मंडियों का भाव RAJASTHAN MANDI PRICE TODAY

ग्वार का भाव 8 जुलाई 2023 सभी मंडियों का ग्वार का रेट देखे

दोस्तों हमारी वेबसाइट पर आपको रोजाना ताजा मंडी भाव, फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट. वायदा बाजार भाव, खेती बाड़ी समाचार, मौसम जानकारी और खेती बाड़ी से जुडी सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाती है। साथियों व्यापार अपने विवेक से करे एवम किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले एक बार आंकड़े जरुर चेक करे। facebook और YOUTUBE पर हमसे जुड़ने के लिए सर्च करे FARMING XPERT