WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कैसा रहेगा आगामी मौसम 22 अप्रैल 2023

नमस्कार किसान साथियों आज हम बात करेंगे कि कैसा रहेगा आगामी मौसम 22 अप्रैल 2023 पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन जारी है और काफी जगहों से ओलावृष्टि और भयंकर बारिश की गतिविधिया भी सामने आई किसान भाई अभी अपनी फसल निकलने में लगे हुए है इसलिए मौसम के पूर्व अनुमान की भी आवश्यकता पड़ती हैआज की पोस्ट में हम जानेंगे की आगामी मौसम कैसा रह सकता है और किन क्षेत्रो में बारिश की गतिविधिया हो सकती है

आज का दिल्ली मंडी भाव 22 अप्रैल 2023 today dehli mandi bhav

Guar teji mandi report , ग्वार तेज़ी मंदी रिपोर्ट 2022 – Farmingxpert

सम्पूर्ण भारत का 22 अप्रैल 2023 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली–कैसा रहेगा आगामी मौसम 22 अप्रैल 2023
दोस्तों एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है।इसके आलावा एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना हुआ है और एक ट्रफ तेलंगाना से तमिलनाडु तक जा रही है।
▪️एक और ट्रफ पूर्वोत्तर बांग्लादेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

DSR मशीन सब्सिडी 2023 किसान मित्रो को मशीन पर सरकार दे रही है इतना अनुदान जानें

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में कहां कहाँ पर हुई मौसमी हलचल

दोस्तों पिछले 24 घंटों के दौरान बात करे तो पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ी हैं। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में बिखरी हुई बर्फबारी हुई।

इसके आलावा दिल्ली, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है

इन स्थानों के आलावा दिल्ली के ऊपर छिटपुट ओलावृष्टि हुई।दक्षिण बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश देखने को मिली है।

Guar teji mandi report , ग्वार तेज़ी मंदी रिपोर्ट 2022 – Farmingxpert

कैसा रहेगा अगले 24 घंटों के दौरान मौसम

दोस्तों अब बात कर लेते है अगले अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रह सकता है मौसम और किन सथानो पर बारिश की गतिविधिया हो सकती है आगामी 24 घंटो की बता करे तो असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इन स्पथानों के आलावा हिमालय, दक्षिण तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।तेलंगाना, छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर छिटपुट बारिश संभव है।पंजाब में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी, गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश हो सकती है।

दोस्तों हमारी वेबसाइट पर आपको रोजाना ताजा मंडी भाव, फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट. वायदा बाजार भाव, खेती बाड़ी समाचार, मौसम जानकारी और खेती बाड़ी से जुडी सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाती है। साथियों व्यापार अपने विवेक से करे एवम किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले एक बार आंकड़े जरुर चेक करे। facebook और YOUTUBE पर हमसे जुड़ने के लिए सर्च करे FARMING XPERT