WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सरसों का भाव कब बढेगा? सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 15 मई 2023

सरसों सप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट :

नमस्कार किसान भाइयो आज की पोस्ट में हम बात करेंगे सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 15 मई 2023 सरसों का भाव और सरसों का कारोबार पिछले सप्ताह कैसा रहा और क्या भाव रहे सरसों के आइये जानते है आज की पोस्ट में हम जानेंगे की सरसों के भाव क्या बढ़ सकते है।

सरसों भविष्य 2023

दोस्तों पिछले सप्ताह की बात करे तो पिछले सप्ताह के शुरुआत में सोमवार जयपुर सरसों का भाव 5500 रुपये पर खुला था और शनिवार शाम 5200 रूपये/क्विंटल रुपये पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान प्लांट वालो की मांग कमजोर रहने से सरसों के भाव में -300 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज हुई,साथ ही मीलों की कमजोर मांग और वैश्विक खाद्य तेल मार्केट में नरमी आने से सरसो काम्प्लेक्स में बीते सप्ताह गिरावट दर्ज की गयी।

सरसो के भाव जयपुर और भरतपुर मंडी में लगभग 300 रूपए/क्विंटल तक गिर गए। सलोनी प्लांट ने भी 275 रुपये तक भाव घटाए। सरसो तेल की मांग भी कमजोर बनी रही जिसके चलते तेल के भाव 6 रुपये/किलो घट गए।दोस्तों खल की बात करे तो खल की मांग भी बीते सप्ताह कमजोर रहने से इसमें 80-100 रुपये/ क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी।

विदेशी बाजारों में नरमी और क्रशिंग में डिस्पैरिटी होने से मीलों की मांग कमजोर पड़ी। गर्मी में सरसो तेल की खपत भी घटने से मीलों को भाव घटाकर बेचना पड़ रहा है वहीं सोया, सनफ्लॉवर राइस ब्रान भी सरसो तेल से सस्ता बिक रहा है जिससे डिमांड अन्य तेलों में शिफ्ट हो रहा है। साल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने दोबारा सर्वे कर सरसो उत्पादन अनुमान 115 लाख टन से घटाकर 111.8 लाख टन किया ट्रेड जगत के कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि सरसो के उत्पादन में आगे और कटौती होने की सम्भावना है।

सरसों भविष्य

साथियों सीजन के शुरुआती दौर में जो मंदी आयी है उससे आगे सरसो में बड़ी मंदी का डर खतम हो गया है। फ़िलहाल सरसो के भाव अधिकतर मंडियों में अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों की माने तो मई के महीने में सरसों के भाव में कोई विशेष बढ़त नहीं दिखती लेकिन जून के बाद इसमें विदेशी बाज़ारों के चलते कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। वहीँ एल-नीनो के प्रभाव से इंडोनेशिया मलेशिया में पाम तेल उत्पादन घटने से विदेशी बाज़ारों में सुधर होगा जो की सरसो के भाव में बढ़त का काम कर सकता है। शार्ट टर्म ट्रेडर्स की बात करे तो उनके लिए लिए जयपुर में 5000 के करीब खरीदारी का सही स्तर लग रहा है। वहीं ऊपर में बढ़त 5500 तक सिमित दिखाई दे रही है।
दोस्तों व्यापार अपने विवेक से करें

यह भी पढ़े Sarso bhav ; सरसों का भाव 13 मई सरसों के बाजर में आज तेजी जाने ताजा भाव

यह भी पढ़े देसी चना और डॉलर चना के भावो में आई तेजी जाने ताजा रिपोर्ट ; चना का भाव कब बढ़ेगा 2023

दोस्तों हमारी वेबसाइट पर आपको रोजाना ताजा मंडी भाव, फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट. वायदा बाजार भाव, खेती बाड़ी समाचार, मौसम जानकारी और खेती बाड़ी से जुडी सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाती है। साथियों व्यापार अपने विवेक से करे एवम किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले एक बार आंकड़े जरुर चेक करे। facebook और YOUTUBE पर हमसे जुड़ने के लिए सर्च करे FARMING XPERT