WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सरकार द्वारा किसानों को मिलेगा 50% मूल्य पर DAP

खेती में काम में आने ( 50% मूल्य पर DAP ) वाली DAP ( DI-AMMONIUM PHOSPHATE) अब सरकार द्वारा किसानों को आधे मूल्य पर दी जायेगी ! जिससे खेती बाड़ी में लगने वाला किसानो का खर्च कम होगा ! पिछले काफी समय से केंद्र सरकार इस पर कार्य कर रही थी ! जिसके परिणाम स्वरूप इस काम के लिए इफ्को ने नेनो DAPको बाजार में उतरा है|

50% मूल्य पर DAP
50% मूल्य पर DAP

सर्व विदित है की खेती बड़ी के काम में किसानो के लिए DAP की कितनी आवश्यकता होती है ! और ये फसलों के लिए कितनी जरुरी होती है ! और अच्छी पैदावार लेने के लिए किसानो को DAP पर बहुत सारा धन खर्च करना पड़ता था

जिससे खेती बड़ी करना काफी महंगा हो जाता था और फसल का मूल्य भी लागत की तुलना में कम मिलने के कारण किसानो को नुकसान उठाना पड़ता था ! जिससे किसान के लिए खेती का काम नुकसान का कारण बनता था ,! लेकिन इस नए उत्पाद नेनो DAP से किसानो को काफी कम खर्च करना पड़ेगा और किसानो की आय भी बढ़ेगी |

किसानों को अच्छी पैदावार लेने के लिए DAP पर काफी रुपया खर्च करना पड़ता है ! हालाँकि सरकार इस पर अनुदान भी किसानो को प्रदान करती है ! कालांतर में भी सरकार ऐसी खाद बनाने पर जोर दे रही है जो की किसानों और सरकार दोनों का खर्च कम कर दे |

फ़िलहाल किसानों के लिए AGRICULTURE DEPARTMENT कृषि मंत्रालय द्वारा नैनो DAP को विकसित कर जरी कर दिया गया है | इसका मूल्य वर्तमान में DAP के एक बैग की तुलना में आधे से भी कम है |

नैनो DAP क्या है ( 50% मूल्य पर DAP )

नैनो DAP वास्तव में क्या है जानते है ? यह ठोस DAP ( DI-AMONIUM PHOSPHATE) का ही तरल रूप होता है जिसे हम कृषि कार्य में काम में लेते है  ! यह अभी तक पाउडर या गोलियों के रूप में पिलर रंग के बैग में उपलब्ध होता था लेकिन अब नैनो DAP के नाम से तरल रूप में बोतलों में भी मिलेगा |

नैनो DAP को कृषि कार्य में काम में लेने पर क्या फायदे है आईये जानते है

नैनो DAP के क्या फायदे  

दुनियाभर के कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने की क्षमता रखने वाली भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (IIFCO) ने नैनो DAP का पहला उत्पाद तैयार किया है ! नैनो DAP फसलों के लिए बहुत अच्छी और लाभदायक मणि जा रही है |

IIFCO (इफ्को) के अनुसार नया नैनो DAP बेहतर पोषण और गुणवत्ता के साथ फसलों के उत्पादन में वृद्धि करता है | नैनो DAP पारम्परिक DAP की तुलना में सस्ता है ! और इसके साथ ही नए उत्पाद के दानेदार रूप के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदुषण को कम करता है |

इसके साथ ही नैनो DAP को खरीदने से किसान का व्यय कम आता है ! जिससे खेती किसानी पर लगने वाले खर्च की बचत होती है और किसान पर अनावश्यक खर्च नहीं बढ़ता ! कृषि कार्य में नुकसान होने की सम्भावना कम हो जाती है |

LIQUID नैनो DAP को सहकारी क्षेत्र की खाद कम्पनी इफ्फको द्वारा तैयार किया गया है ! कंपनी क MD U. S. अवस्थी और केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंदाविया ने इस सम्बन्ध में ट्विटर पर जानकारी शेयर की |MD अवस्थी द्वारा नैनो DAP को मृदा एवं पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया ! और मंत्री मनसुख ने इसको आत्मनिर्भर भारत निर्माण हेतु एक बड़ी उपलब्धि माना है |

क्या रहेगा नैनो डीएपी का मूल्य

 इफ्को द्वारा तैयार इस उत्पाद नैनो डीएपी का मूल्य लगभग 600 रूपये होगा ! इस मूल्य पर किसानो को 500 ML यानि आधा लीटर लिक्विड डीएपी मिलेगा ! यह DAPके एक बैग के समान कार्य करती है | भारत में यूरिया के बाद DAP दूसरा सर्वाधिक उपयोग में लाया जाने वाला उर्वरक है ! इससे पहले इफ्को द्वारा नैनो यूरिया भी तैयार की गयी थी |

डीएपी खाद के एक बेग की कीमत लगभग 1300 – 1400 रूपये आती है ! इस प्रकार डीएपी पर होने वाला किसानो का व्यय आधे से भी ज्यादा कम हो जाता है |

भारत में डीएपी का खपत  ( 50% मूल्य पर DAP )

भारत में डीएपी का अनुमानित उपयोग 1-1.25 करोड़ टन है ! और घरेलू स्तर पर भारत में उत्पादित DAP की मात्रा केवल 40-50 लाख टन ही है ! इसके आलावा खपत होने वाली मात्र को बाहर से आयात करना पड़ता है |

नैनो डीएपी का उपयोग बढ़ने से केंद्र सरकार द्वारा DAP पर दिए जाने वाले अनुदान पर व्यय होने वाली राशी में भी काफी गिरावट आएगी ! और आयात में कमी आने से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के सरंक्षण में भी काफी सहयोग मिलेगा ! और सरकार पर पड़ने वाले अनावश्यक खर्च में भी कमी आएगी |

इफ्को कम्पनी नैनो यूरिया और नैनो DAP जैसे उत्पाद जारी करने के बाद ! अब नैनो जिंक , नैनो पोटाश और नैनो कॉपर जैसी उर्वरक बनने पर भी काम कर रहा है ! ज्ञात रहे कि भारत डीएपी के आलावा पोटाश का भी बड़े स्तर पर आयात करता है | 50% मूल्य पर DAP

आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई होगी ! ऐसी ही खेती बड़ी से जुडी हर प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमारे YOUYUBE CHANNEL— FARMING XPERT को सब्सक्राइब करे ! FACEBOOK पर हमसे जुड़ने के लिए FARMING XPERT के पेज को लाइक करे|

धन्यवाद जय जवान जय किसान       वन्दे मातरम  | 50% मूल्य पर DAP