WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कैसा रहेगा आगे सरसों का बाजार भाव : जानिए सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 2023

दोस्तों पिछला सप्ताह सुरुवात सोमवार जयपुर सरसों 5600/25 रुपये पर खुला था। ओर शनिवार शाम 5500 रुपये पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान सरसो में मांग न रहने के कारण -125 रुपये प्रति क्विंटल की कमजोर दर्ज की गई, बीते सप्ताह सरसो, सरसो तेल और खल में दर्ज की गयी कमजोरी.

सरसों बाजार भाव तेजी मंदी रिपोर्ट

जयपुर मंडी में सरसो के . भाव इस सप्ताह 100 रुपये टूटे वहीं कच्ची घानी में 1 रुपये/किलो गिरावट दर्ज की गयी वहीं भरतपुर मंडी में 100 रुपये और सलोनी ने 75 रुपये/क्विंटल भाव घटाए विदेशी बाज़ारों में ऊपरी स्तरों से गिरावट ने सरसो के सेंटीमेंट को कमजोर किया नाफेड की सरसो खरीदारी 10 लाख टन के पार निकली और राजस्थान में सरकारी खरीदारी बढ़ने की खबरें भी चल रही हैं। नाफेड की खरीदारी बने रहने से सरसो की गिरावट पर लगाम लगेगी और आगे चलके रिकवरी की उम्मीद बनी हुई है।

जानिए दिल्ली मंडी रेट 10 जुलाई 2023 Dehli Mandi Price Today

पशु आहार उद्योग सरसो डीओसी के राइस ब्रान डीओसी के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंद लगाने का दबाव बना रही है। उद्योग का मानना है की एक्सपोर्ट बढ़ने से डीओसी के भाव बढ़ गए हैं। जिससे पशु आहार उद्योग की लागत बढ़ रही है। हालाँकि SEA और MOPA ने सरकार से डीओसी निर्यात पर प्रतिबन्ध लगाने के अनुरोध को ख़ारिज करने की राय दी है।केएलसी सीबीओटी सोया तेल में गिरावट से सरसो तेल की मांग अटकी जिसके चलते सरसो तेल में हलकी नरमी आयी.

गेहूं साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट और बाजार भाव विश्लेषण : आगे क्या रह सकते है गेहूं के भाव

Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को राखी बांधने का सही समय तिथि और शुभ मुहूर्त

कैसा रहेगा सरसों का बाजार

सोमवार को मलेशिया जून महीने की सप्लाई डिमांड रिपोर्ट जारी करेगा जिससे केएलसी की चाल स्पष्ट होगी इस मीटिंग के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि सरसों में आगे बड़ी तेजी बनेगी या नहीं. जयपुर सरसो अपने सपोर्ट 5500 के ऊपर बंद हुआ है। विदेशी बाज़ारों में बड़ी गिरावट की सम्भावना कम है। इसलिए आगे चलके सरसो में घटे भाव से सरसो में रिकवरी देखने को मिलेगी.

राजस्थान प्रदेश में लागू हुआ नया कृषि मंडी कानून ;क्या फिर खड़ा होगा राजस्थान में विशाल किसान आंदोलन

आखिर क्यों जरुरी है जैविक खेती जैविक खेती का महत्त्व जानिए भारत में जैविक खेती का भविष्य

मिर्च की खेती में ध्यान रखे ये बाते कमाई होगी लाखो में

दोस्तों हमारी वेबसाइट पर आपको रोजाना ताजा मंडी भाव, फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट. वायदा बाजार भाव, खेती बाड़ी समाचार, मौसम जानकारी और खेती बाड़ी से जुडी सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाती है। साथियों व्यापार अपने विवेक से करे एवम किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले एक बार आंकड़े जरुर चेक करे। facebook और YOUTUBE पर हमसे जुड़ने के लिए सर्च करे FARMING XPERT