WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Grains Report – चना और काबुली चना क्या दिखायेंगे अपना रंग जानिए बाजार रिपोर्ट 2023

Grains Report – नमस्कार किसान साथियो चना और काबुली चना में तेजी आएगी या मंडी जानेगे इस पोस्ट में | क्या और गर्म होगा चना का बाजार –

किसान साथियो रोजाना देशभर की प्रमुख कृषि उपज मंडियो के ताजा भाव और तेजी मंडी रिपोर्ट के लिए विजिट करे आपका अपना प्लेटफार्म farming xpert

Grains Report
Grains Report

चना का बाजार – उत्पादन – और चने का भाव –

चना बिजाई कम होने के बावजूद चना का सरकारी उत्पादन अनुमान गत वर्ष से ऊंचा। कृषि बाजार भाव सर्विस केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने अपने दूसरे अग्रिम अनुमान में 2022-23 के मौजूदा रबी सीजन के दौरान चना का घरेलू उत्पादन सुधरकर 136.32 लाख टन के शीर्ष स्तर पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की है जौ सीजन 2021-22 के उत्पादन 135.44 लाख टन से 88 हजार टन तथा 2020-21 सीजन के उत्पादन 119.10 लाख टन से 17.22 लाख टन ज्यादा है।

यह भी जाने – क्या गेहू पर मिलेगा बोनस | आज का मंडी भाव | लम्पी से हुई पशु की मौत पर मिलेगा 40 हजार का मुआवजा | कृषि यंत्र सब्सिडी 2023

दिलचस्प तथ्य यह है कि पिछले सीजन की तुलना में चालू रबी सीजन के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर चना का बिजाई क्षेत्र 114.18 लाख हेक्टेयर से 2.17 लाख हेक्टेयर घटकर 112.01 लाख हेक्टेयर पर सिमट गया लेकिन कृषि मंत्रालय को इसकी औसत उपज दर में सुधार आने की उम्मीद है। कृषि बाजार भाव सर्विस में दरअसल चना की फसल को इस बार प्राकृतिक आपदाओं एवं कीड़ोंरोगों के प्रकोप से ज्यादा क्षति नहीं हुई है और आमतौर पर इसकी हालत अच्छी बनी हुई है।

पिछले साल की तुलना में चालू रबी सीजन के दौरान राजस्थान, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक जैसे राज्यों में चना के बिजाई क्षेत्र में अच्छी बढ़ोत्तरी हुई लेकिन मध्य प्रदेश, गुजरात एवँ आंध्र प्रदेश में क्षेत्रफल कॉफी घट गया। उत्तर प्रदेश में कुछ बढ़ा है। लेकिन छत्तीसगढ़ में लगभग बराबर रहा। कृषि बाजार भाव सर्विस देश के अन्य राज्यों में भी संयुक्त रूप से चना का बिजाई क्षेत्र गत वर्ष के आसपास ही रहा।

चना का msp भाव – 2023

हालांकि किसानों को रकबा अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सरकार ने चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2021-22 सीजन के 5130 रुपए प्रति क्विंटल से 105 रुपए बढ़ाकर 2022-23 सीजन के लिए 5235 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। मगर कमजोर बाजार भाव को देखते हुए कुछ राज्यों में इसकी खेती के प्रति किसानों में उत्साह एवं आकर्षण नहीं बढ़ सका। पिछले अनेक महीनों से चना का थोक मंडी भाव सरकारी समर्थन मूल्य से नीचे चल रहा है। सरकारी एजेंसीनैफेड को एक बार फिर किसानों से भारी मात्रा में चना खरीदने के लिए तैयार रहना होगा।

किसान मित्रो चना का बाजार अभी ज्यादा बढ़ने की सम्भावना थोड़ी कम है | चना का बाजार एक बार 5 हजार के दायरे में रहेगे | लेकीन नया चना msp पर बिकेगा तो किसानो को अच्छा फायदा देखने को मिलेगा

Grains Report – काबुली चना रिपोर्ट – काबुली चना बाजार स्थिति 2023

सीमित कारोबार के बीच कनाडा में काबुली चना का भाव लगभग स्थिर। पश्चिमी कनाडा की मंडियों में पिछले कुछ दिनों से सीमित कारोबार के बीच काबुली चना का भाव एक निश्चित दायरे में लगभग स्थिर बना हुआ है। व्यापार विश्लेषकों के मुताबिक यदयपि कीमतों में कभी-कभार तेजी आती है लेकिन वह टिकती नहीं है और बाजार वापस पुराने स्तर पर आ जाता है। पिछले दो साल से वहां चना बाजार में आपूर्ति की जटिलता देखी जा रही है।

पिछले सीजन में उत्पादन घटकर काफी नीचे आ गया था लेकिन ऊंचे बकाया स्टॉक के कारण इसकी उपलब्धता लगभग बनी रही। चालू सीजन के दौरान बकाया स्टॉक घट गया मगर उत्पादन में इजाफा हो गया। कुछ महत्वपूर्ण उत्पादक एवं निर्यातक देशों में काबुली चना कनाडा,मैक्सिको अथवा अमरीका की तुलना में सस्ते या प्रतिस्पर्धी दाम पर उपलब्ध है जिससे उत्तरी अमरीका महाद्वीप के इन देशों को अपने उत्पादों का निर्यात करने के लिए वैश्विक बाजार में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ता है।

कनाडा में चना की बिजाई और उत्पादन –

कनाडा में चना की बिजाई अप्रैल में शुरू होने वाली है जो कमोबेश जून तक जारी रहेगी। ऊंचे बाजार भाव के कारण किसान काफी उत्साहित हैं और वे काबुली चना का क्षेत्रफल बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। कृषि बाजार भाव सर्विस यदि अगले सीजन में उत्पादन बेहतर होता है तो कनाडा दाम घटाकर इसका निर्यात बढ़ाने की कोशिश कर सकता है अन्यथा वहां इसका विशाल बकाया अधिशेष स्टॉक बच सकता है। मौजूदा हालत यह है कि आमतौर पर खरीदार शांत बने रहता हैं और फिर अकस्मात अपनी तात्कालिक मांग एवं जरूरत को पूरा करने के लिए इसकी खरीद करने में सक्रिय हो जाते हैं। इससे बाजार को सही दिशा नहीं मिल पाती है और वहां अक्सर शांत एवं स्थिरता बनी रहती है।

चना का भाव | चना में तेजी कब आएगी | आज का चना का भाव |

अपील – किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे | हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुँचाना है |