WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Narma Kapas report 2023 – जानिए नरमा कपास में कितनी तेजी आएगी | नरमा से जुडी ख़बरे

Narma Kapas report 2023 – नमस्कार किसान मित्रो जानिए नरमा कपास के बाजार की ताजा रिपोर्ट – आखिर कितना भाव आएगा नरमा कपास में – सभी जानकारी Narma Kapas report 2023

नरमा कपास ( cotton ) का अनुमानित उत्पादन आंकड़ा –

कॉटन उत्पादन का अनुमान उद्योग ने घटाया पहली अक्टूबर 2022 से शुरू हुए चालू फसल सीजन 2022-23 में उद्योग ने कॉटन के उत्पादन अनुमान में तीसरी बार 9 लाख गांठ की कटौती की है। उद्योग द्वारा मंगलवार को जारी उत्पादन अनुमान के अनुसार चालू फसल सीजन में कुल 321.50 लाख गांठ, एक गांठ- 170 किलो कॉटन का उत्पादन होने का अनुमान है।

Narma Kapas report 2023
Narma Kapas report 2023

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सीएआई ने 14 जनवरी 2023 को जारी किए गए अनुमान में 9.25 लाख गांठ कटौती कर कुल 330.50 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान जारी किया था। इससे पहले उद्योग ने 20 दिसंबर 2022 को कॉटन के आरंभिक उत्पादन अनुमान में 4.25 लाख गांठ कटौती की थी। 14 नवंबर 2022 को 344 लाख गांठ cotton के उत्पादन होने का अनुमानित आंकड़ा था।

यह भी जाने – क्या गेहू पर मिलेगा बोनस ?

चना और काबुली चना तेजी मंडी रिपोर्ट 202२३ यहाँ क्लिक करे

सीएआई के अनुसार चालू फसल सीजन में कॉटन का आयात 12 लाख गांठ ही होने का अनुमान है, जबकि इसके पिछले फसल सीजन में 14 लाख गांठ का आयात हुआ था। पहली अक्टूबर से 31 जनवरी 2023 तक 5.80 लाख गांठ कॉटन भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच चुकी है। कृषि बाजार भाव सर्विस कॉटन का निर्यात चालू सीजन में 30 लाख गांठ ही होने का अनुमान है, जोकि पिछले फसल सीजन के 43 लाख गांठ से 13 लाख गांठ कम है। पहली अक्टूबर से 31 जनवरी 2023 तक 4 लाख गांठ कॉटन का ही निर्यात हो पाया है।

सीएआई के अनुसार महाराष्ट्र में 2.50 लाख गांठ, मध्य प्रदेश में एक लाख गांठ, आंध्र प्रदेश में 1.50 लाख गांठ तथा कर्नाटक में एक लाख गांठ कॉटन का उत्पादन और तेलंगाना में 3 लाख गांठ, दूसरे आरंभिक अनुमान से कम होने की उम्मीद है।

राज्यवार नरमा कपास का अनुमानित आंकड़ा –

चालू फसल सीजन 2022-23 में पंजाब में कपास का उत्पादन 3 लाख गांठ, हरियाणा में 12 लाख गांठ, अपर राजस्थान में 17 लाख गांठ तथा लोअर राजस्थान में 10.50 लाख गांठ होने का अनुमान है। अत: उत्तर भारत के राज्यों में कपास का उत्पादन 42.50 लाख गांठ होने का अनुमान है। कृषि बाजार भाव सर्विस प्रमुख कपास उत्पादक राज्य गुजरात में 94 लाख गांठ, महाराष्ट्र 80 लाख गांठ एवं मध्य प्रदेश में 19 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान दक्षिण भारत के राज्यों में तेलंगाना में 41 लाख गांठ, आंध्र प्रदेश में 11.50 लाख गांठ एवं कर्नाटक में 21 लाख गांठ के अलावा तमिलनाडु में 6 लाख कॉटन के उत्पादन का अनुमान है।

इसके अलावा ओडिशा में 3 लाख गांठ तथा अन्य राज्यों में 3.50 लाख गांठ कॉटन का उत्पादन होने का अनुमान है। पहली अक्टूबर 2022 से शुरू हुए चालू फसल सीजन के पहले चार महीनों अक्टूबर से 31 जनवरी 23 के दौरान 115.70 लाख गांठ की आवक ही उत्पादक मंडियों में हुई है। पेराई सीजन के अंत 30 नवंबर 2023 के कॉटन का बकाया 35.39 लाख गांठ बचने का अनुमान है। चालू स्टॉक है।

नरमा में बन रही है सुधार की गुंजाइश – narma bhav today


एमसीएक्स पर कॉटन वायदा फिर से शुरू होने के बाद मंगलवार को वायदा में तेजी के कारण हाजिर मंडियों में नरमा- कपास की कीमतों में तेजी का रुख रहा। उत्तर भारत की मंडियों में नरमा का भाव 200 से 400 रुपए तक बढ़ा। हरियाणा के आदमपुर में नरमा का भाव 8371 रुपए, फतेहाबाद में 8325 रुपए, ऐलनाबाद में 8253 रुपए, राजस्थान के रावतसर में 8525 रुपए और विजय नगर में 8558 रुपए पर कारोबार हुआ। देश की प्रमुख एग्रो कमोडिटी एजेंसी स्मार्ट इनफो के अनुसार मंगलवार को देशभर में करीब 1.40 लाख गांठों की आवक हुई। अभी भी बड़ी आवक गुजरात की 42 हजार और महाराष्ट्र की 35 हजार गांठों की हो रही है।

सोयाबीन का निर्यात पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर यहाँ क्लिक करे

कृषि यंत्र सब्सिडी 2023 यहाँ क्लिक करे

2023 में नरमा कपास का भाव क्या रहेगा – Narma Kapas report 2023

अन्य राज्यों से नाम मात्र की आवक आ रही है। मौजूदा आवक दर भी संतोषजनक नहीं है। इस बीच कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस साल का कुल उत्पादन अनुमान फिर 321.50 लाख गांठें तय किया है। एसोसिएशन के अनुसार अभी तक लगभग 30 लाख गांठों का निर्यात किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 13 लाख गांठें कम है, लेकिन घरेलु खपत लगभग 18 लाख गांठें कम होने के कारण बाजार तेजी नहीं पकड़ रहा।

गुजरात की मंडियों में करीब 100 रुपए प्रति 20 किलो की तेजी दर्ज हुई है और अन्य मंडियों में 100 से 200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बढ़े हैं। रूई की कीमतों में 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए कैंडी का सुधार दिखाई दे रहा है, उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में नरमा – कपास की कीमतों में 200 से 600 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार हो सकता है।

अपील – किसान मित्रो व्यापार अपने विवेक से करे हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक उचित जानकारी पहुँचाना है | किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वितीय सलाहकार से सलाह जुरुर करे | जय जवान जय किसान

नरमा कपास का भाव हरियाणा | 2023 में कपास का भाव क्या रहेगा | 2023 में कपास का भाव क्या रहेगा mp | नरमा का भाव today 2022 | नरमा का भाव Today 2023 | नरमा का भाव हनुमानगढ़ मंडी today | सिरसा नरमा का भाव | हनुमानगढ़ नरमा का भाव आज का | नरमा का भाव आज का 2023 | Narma Kapas report 2023