WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या सरसों के भाव में फिर आएगा उछाल देखे सरसों स्पेशल तेजी मंदी रिपोर्ट 2023

दोस्तों वैश्विक बाज़ारों में खाद्वय तेलों में नरमी के चलते भारतीय घरेलू बाजार में लगातार सरसों की कीमतों में गिरावट दर्ज चल रही है। कल जयपुर में सरसों के भाव की बात करे तो जयपुर में कल कंडीशन सरसों के दाम में 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट के बाद सरसों के भाव 5525 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए।

क्या सरसों के भाव में फिर आएगा उछाल देखे सरसों स्पेशल तेजी मंदी रिपोर्ट 2023

दोस्तों व्यापारियों का मानना है कि आयातित खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट आने से घरेलू बाजार में सरसों के भाव के साथ सरसों तेल और सरसों खल की कीमतों में गिरावट रही।
जानकारों के अनुसार उत्पादक राज्यों में मौसम भी खराब चल रहा है बारिश का मौसम चल रहा है जिसका सीधा असर आवक पर भी पड़ा है। जिस तरह से आयातित खाद्वय तेलों के दाम कमजोर हुए हैं, उससे घरेलू बाजार में सरसों तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। उत्पादक राज्यों में सरसों का बकाया स्टॉक अभी भी पिछले साल की तुलना में बहुत ज्यादा बचा है।

आज का राजस्थान मंडी भाव 8 जुलाई राजस्थान की सभी मंडियों का भाव RAJASTHAN MANDI PRICE TODAY

आज के हरियाणा मंडी भाव 8 जुलाई नरमा कपास सरसों गेहूं ग्वार जौ मूंग मोठ आदि फसलो का भाव HARIYANA MANDI BHAV

सरसों की दैनिक आवक

दोस्तों देशभर की मंडियों में सरसों की आवक की बात करे तो कल देशभर की मंडियों में सरसों की कुल आवक का आंकड़ा 4 लाख बोरियो का रहा जिसमे से राजस्थान में 2 लाख बोरी , उत्तर प्रदेश में 50 हजार बोरी की आवक हुई , मध्यप्रदेश में 50 हजार बोरी की आवक हुई , पंजाब और हरियाणा की मंडियों में 25 हजार बोरियो की आवक रही , गुजरात में 15 हजार बोरी की आवक तथा अन्य राज्यों में 60 हजार बोरियो की कुल आवक रही कुल मिलकर सरसों की आवक 4 लाख बोरियो की आवक हुई।

सरसों भविष्य

दोस्तों सरसों के भाव के बढ़ने की सम्भावना की बात करे तो सरसों का भाव वैश्विक बाजारों में खाद्य तेलों की तेजी , आगामी मौसम और मलेशियाई पाम आयल के जून के जून में उत्पादक आंकड़ो के साथ साथ आगे के निर्यात पर भी निर्भर करती है।

विशेषज्ञों की माने तो दाम घटने के कारण चीन तथा भारत की मांगो में सुधार आ जाने से पाम तेल के निर्यात में बढ़ोतरी हो सकती है। अभी के लिए वर्तमान स्तिथि की बात करे तो अभी सरसों में कोई बड़ी तेजी या बड़ी मंदी के आसार नहीं दिख रहे है। जैसे ही बाजार से कोई नई अपडेट निकल कर आती है तो आपको सबसे पहले सूचित कर दिया जायेगा।

यह जाने

BREAKING NEWS : किसान ने गौशाला में दान दी 1 करोड़ की जमीन देखे पूरी खबर

ग्वार का रेट 8 जुलाई सभी मंडियों में ग्वार का भाव में तेजी या गिरावट देखे