WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या सरसों फिर करेगी कमाल क्या फिर बढ़ेंगे भाव जानिए सरसों स्पेशल तेजी मंदी रिपोर्ट 2023

नमस्कार किसान भाइयो पिछ्ले कई महीनो से सरसों के भाव में लगातार गिरावट का दौर जारी है और किसानो को सिवाय निराशा के कुछ नहीं मिल रहा सरसों के भाव में लगातार गिरावट से सभी किसान परेशाण है क्यूंकि किसान को उसकी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है और किसान कम दाम पर भी अपनी सरसों की फसल बेचने को मजबूर है आज की पोस्ट में हम जानेंगे कि क्या सरसों के भाव में फिर से तेजी आने की कोई उम्मीद है आइये जानते है क्या सरसों फिर करेगी कमाल क्या फिर बढ़ेंगे भाव जानिए सरसों स्पेशल तेजी मंदी रिपोर्ट 2023 सरसों के भाव

क्या सरसों फिर करेगी कमाल

आज का सरसों का भाव देखे 29 मई MUSTARD PRICE TODAY

क्या सरसों फिर करेगी कमाल

सरसो साप्ताहिक रिपोर्ट – दोस्तों घटे भाव पर कमजोर आवक और मीलों की पूछ परख बढ़ने से सरसो के भाव स्थिर से मजबूत हुए सप्ताह के शुरुआत में विदेशी बाज़ारों में नरमी से सरसो में गिरावट आयी थी हालाँकि गिरावट को देखते हुए स्टॉकिस्ट और किसान ने बिकवाली घटाई विदेशों से सोया और पाम तेल के सस्ते आयात के चलते सरसो तेल की मांग-सामान्य से कमजोर है।

सरकारी एजेंसियों द्वारा एमएसपी पर सरसो की धीमी खरीदारी से किसानों में नकारात्मक सन्देश जा रहा है। नाफेड ने अब तक मात्र 6.56 लाख टन सरसो एमएसपी पर खरीदारी की है जबकि लक्ष्य 25 लाख टन रखा गया था किसान को एमएसपी से कम भाव मिलने से अगले सीज़न की बुवाई में सरसो के प्रति दिलचस्पी घट सकती है।

सरकार किसान की आय दुगुनी करने के लक्ष्य के साथ निकली थी लेकिन किसान की आय आधी हो गयी है। जब तक विदेशी तेलों के भाव सरसो से सस्ते बने रहेंगे तब तक एक तरफ़ा तेजी की उम्मीद करना धोका होगा घटे भाव पर सरसो की टाइट सप्लाई और मीलों को अपने सौदे की भरपाई करने के लिए भवा बढ़कर खरीदारी करनी पड़ेगी फूड मिनिस्ट्री के अधिकारी ने आयातित तेलों पर इम्पोर्टेड ड्यूटी बढ़ाने से किया इंकार घटे भाव पर मीलों की मांग और सरसो की बिकवाली घटने से सरसो में 100-150 से ज्यादा की मंदी नहीं वहीं ऊँचे भाव पर माल लेकर क्रशिंग में नुकसान से 200-250 से ज्यादा की बढ़त भी नहीं दिखती एल-नीनो के प्रभाव से जुलाई में विदेशी खाद्य तेलों के भाव में सुधार से सरसो में सुधार देखने को मिलने लग सकता है

गेहूं भाव में कितनी तेजी आएगी जाने गेहूं तेजी मंदी रिपोर्ट 2023

जोधपुर मंडी भाव 29 मई सभी फसलो का भाव देखे

व्यापार अपने विवेक से करें

दोस्तों हमारी वेबसाइट पर आपको रोजाना ताजा मंडी भाव, फसलो की तेजी मंदी रिपोर्ट. वायदा बाजार भाव, खेती बाड़ी समाचार, मौसम जानकारी और खेती बाड़ी से जुडी सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाती है। साथियों व्यापार अपने विवेक से करे एवम किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले एक बार आंकड़े जरुर चेक करे। facebook और YOUTUBE पर हमसे जुड़ने के लिए सर्च करे FARMING XPERT