WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जीरा का भाव क्या फिर खिलायेगा अपना रंग देखे जीरा स्पेशल तेजी मंदी रिपोर्ट 2023 ; Jeera bhav report 2023

नमस्कार किसान साथियो आज की इस पोस्ट में जानेगे जीरा का भाव Jeera bhav report 2023 , जीरा का भाव आज का , उंझा मंडी जीरा का भाव , मेड़ता मंडी जीरा का भाव , जीरा का बाजार से जुडी हुई जानकारी , आगामी दिनों में क्या कुछ भाव जीरा का रह सकता है देखे

जीरा भाव तेजी मंदी रिपोर्ट : सीमित दायरे में बना रहने के आसार

थोड़े ठहराव के बाद दक्षिणी गुजरात में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जीरे की कीमत रिकॉर्डतोड़ ऊंचे स्तर पर बनी होने के बाद भी इसकी आवक सीमित ही बनी हुई है। इसके बाद भी आगामी समय में जीरा सीमित दायरे में ही बना रहने के आसार नजर आ रहे हैं।

आप सुधि पाठकों को समय-समय पर जीरे की तेजी-मंदी (Jeera bhav report 2023) के सम्बन्ध में नवीनतम जानकारियां मिलती रहती हैं और उन्हें इससे लाभ भी होता है। थोड़े ठहराव के बाद दक्षिणी गुजरात में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से राजकोट जिले के धोराजी में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इससे पूर्व उत्तरी गुजरात में भी वर्षा हुई थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह क्षेत्र इसकी प्रतीक्षा ही कर रहा है। पूर्व में भारी वर्षा के कारण कच्छ और दक्षिणी गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए ‘थे।

बहरहाल, आवक सीमित होने के बाद भी ऊंझा में जीरे की कीमत 11,350/11,500 रुपए प्रति 20 किलोग्राम पर बनी हुई है। इन पंक्तियों के लिखे जाने के समय इसमें 100 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आई है। तुर्की, सीरिया में जीरे की नई फसल अब समाप्त हो गई है। कीमत आकर्षक होने के कारण अन्य आयातक देशों के साथ-साथ पूर्व में पिसाई वालों का भी रूख इन देशों की ओर हो गया था लेकिन अब उन्हें अपनी जरूरत की पूर्ति के लिए घरेलू बाजारों में ही खरीद करनी होगी।

जीरा की फसल में नुकसान

स्थानीय थोक किराना बाजार में भी लिवाली कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य एक हजार रुपए मंदा होने के बाद फिलहाल 64/67 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर बना हुआ है। कीमत में आई इस नवीनतम तेजी के बाद भी किसान अपनी इस फसल की बिक्री हाथ रोककर कर रहे हैं। आवक तुलनात्मक रूप से नीची बनी होने का प्रमुख कारण यह है कि बीते मार्च महीने में हुई वर्षा के कारण खासकर राजस्थान में फसल को हानि हुई थी।

नोहर आदमपुर समेत हरियाणा राजस्थान की सभी मंडियों का भाव नरमा कपास सरसों चना गेहूं मूंग मोठ जौ मंडी भाव

आज का गेहूं का भाव 20 जुलाई कितनी तेजी आई जानिए सभी मंडियों का गेहूं का भाव

साल 2023 में जीरा का भाव : Jeera bhav report 2023 (उतार-चढ़ाव बना रहेगा)

घटी हुई कीमत पर जीरे की बिक्री बढ़ गई। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य एक हजार रुपए तेज होकर 68 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। एक दिन पूर्व इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 3-4 हजार बोरियों की आवक होने तथा 50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम का तेजी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की चौतरफा बिकवाली से सक्रिय वायदा 1730 रुपए या 2.92 प्रतिशत उछलकर 60,990 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।

आज का सरसों का भाव 20 जुलाई सरसों मे सुधार जारी क्या रहा सरसों सरसों तेल और खल का भाव देखे

टमाटर की खेती ने बदली किसान की किस्मत रातो रात बना करोडपति देखे पूरी खबर

गेहूं के भाव में तेजी जारी जानिए आज का गेहूं का भाव Wheat price continues to rise, know today’s wheat price